हरिद्वार/पथरी क्षेत्र में संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मोत्सव के अवसर पर ग्राम इब्राहिमपुर व एकड़ कला में बबलू राणा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर पहुंचकर सभी लोगों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर बबलू राणा ने कहा कि हम सभी को अपने बच्चों को रविदास जैसे महापुरुषों के बारे में बताना चाहिए और उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए तभी जाकर हमारे समाज मे ओर जागरूकता आयेगी, इस अवसर पर वरिष्ट पत्रकार अमित नंद ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने समाज को सच्चाई के मार्ग पर चलने की राह दिखाई है उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज की सेवा करनी चाहिए,वही वरिष्ट पत्रकार मित्तर पाल ने कहा कि हमें नशे जैसी बुराई को समाज से दूर कर युवाओं को चरित्र निर्माण में लगना चाहिए ओर आगे बढ़ना चाहिए, साथ आये सुभे सिंह,विनोद कुमार ने भी अपने विचार रखे,
इस अवसर पर संत रविदास की शोभायात्रा इब्राहिमपुर गांव में निकाली गई शोभा यात्रा का आयोजन संजय कुमार, अरुण कुमार, धर्मसिंह,चन्द्रभान,श्रवण,ईश्वर,राजेन्द्र सिंह,सुमित लाम्बा, गौरव कुमार,सुनील कुमार,जोनी कुमार,अतर सिंह,पपु, महेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।
