हरिद्वार/ पथरी क्षेत्र के ग्राम कटारपुर मैं रविदास जयंती के अवसर पर रविदास मंदिर समिति द्वारा रविदास की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया शोभा यात्रा का शुभारंभ किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्राम वासियों को रविदास जन्म उत्सव की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें रविदास के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए रविदास संत परंपरा के महान संत थे जिन्होंने साधारण जीवन जीने की कला बताइए उन्होंने जाति भेदभाव से ऊपर उठकर मानव की सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म बताया।
इस अवसर पर रविदास मंदिर समिति के पदाधिकारियों में सचिन कुमार, रामवीर ,नूतन प्रधान, कुसुमराज ,मोनू कुमार, उमेश कुमार, जूमेश कुमार ,आदि सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।
