अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी हुई लाखों की ज्वेलरी, मोबाइल फोन व नगदी सहित शातिर  गिरोह के  सरगना को रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार

अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी हुई लाखों की ज्वेलरी, मोबाइल फोन व नगदी सहित शातिर  गिरोह के  सरगना को रुड़की पुलिस ने किया गिरफ्तार

विगत कुछ समय से जनपद हरिद्वार के देहात क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थी तथा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने तथा घटनाओं के त्वरित अनावरण के संबंध में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। कोतवाली रुड़की ने चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। तथा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस टीमों को रवाना किया गया।
उप निरीक्षक संजय नेगी के नेतृत्व में गठित की गई पुलिस टीम ने पूर्व में जेल गए चोरों के संबंध में जानकारी जुटाई तथा उनसे पूछताछ की गई, शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की भी मदद ली गई साथ ही क्षेत्र में मुखबिर की मददत से दो शातिर चोरों 1.जरगाम पुत्र जावेद निवासी खटीमा जिला उधम सिंह नगर, 2.दानिश पुत्र मेराज अहमद निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश) को लाखों रुपए की ज्वेलरी, नगदी, मोबाइल फोन व लैपटॉप सहित गिरफ्तार कर पूर्व में 26/3/22 को जेल भेजा गया जिनका एक साथी शमीम जो चोरी के गैंग का मुखिया है घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी एवं चोरी के अन्य माल की बरामदगी हेतु अभियुक्त के अलग-अलग ठिकानों पर लगातार दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे उपनिरीक्षक संजय नेगी के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर ए–टू–जेड के पास सड़क की ढाल पर एक अभियुक्त शमीम पुत्र अब्दुल सलीम निवासी इस्लामनगर गोदिया थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष को चोरी का मोबाइल , ज्वेलरी तथा नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि रात को रुड़की में नाले के पास एक घर का ताला तोड़कर यह फोन और पाजेब चोरी किए थे और जो 1200 रुपए हैं वह मैंने अपने साथी जरगाम के साथ कुछ जेवरात बेचे थे उनसे मिले हैं बाकी पैसे कपड़े खरीदने व स्मैक पीने मैं खर्च कर दिए। अभियुक्त ने बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रात के समय बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी करते हैं तथा चोरी का माल आपस में बांट कर अलग-अलग जगहों पर चले जाते हैं। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, पहले भी कई मर्तबा जेल जा चुका है।
अभियुक्त को गिरफ्तार के बाद न्यायालय में पेश करते समय पुलिस अभिरक्षा से भी फरार हो गया था* जो अभी कलियर रैन बसेरे में रह रहा था। कुछ दिन पहले उसने कलियर में रात को एक बंद घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने चांदी के जेवरात व ₹13000 नगद चोरी किए थे जिन्हें कलियर रोड पर झाड़ियों में छुपा रखा था। चोरी के माल/ज्वेलरी *(2 जोड़ी कंगन, 2 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी बच्चों के कंगन, एक जोड़ी अंगूठी, 1 जोड़ी कान के कुंडल, एक मांग टीका, दो नाक की लोंग, एक छल्ला, 1 जोड़ी कान की झुमकी, एक चैन, दो लॉकेट)* को अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद किया गया। जिस के संबंध में थाना कलियर में जानकारी करने पर मुकदमा अपराध संख्या 174/ 22 धारा 457/380 भा.द.वि. पंजीकृत होना पाया गया जिस पर अभियुक्त को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उपरोक्त घटनाओं के त्वरित अनावरण, अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा भारी मात्रा में बरामदगी किए जाने पर वरिष्ठ अधिकारी गणों द्वारा कोतवाली रुड़की पुलिस टीम की सराहना की गई है। तथा पुलिस उप–महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए नगद पारितोषिक की घोषणा की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

शमीम पुत्र अब्दुल सलीम निवासी इस्लामनगर गोदिया थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर*

बरामदगी का विवरण

१. दो जोड़ी कंगन(सफेद धातु की) 250 ग्राम वजनी।
२. दो जोड़ी पायल, (सफेद धातु की) 200 ग्राम।
३. एक जोड़ी बच्चों के कंगन, (सफेद धातु की) 20 ग्राम।
४. एक जोड़ी अंगूठी, (सफेद धातु की) 08 ग्राम।
५. एक जोड़ी कान के कुंडल(पीली धातु की) 07 ग्राम।
६. एक मांग टीका(पीली धातु की) 02 ग्राम।
७. दो नाक की लोंग(पीली धातु की) 01 ग्राम।
८. एक छल्ला, (पीली धातु की) 01 ग्राम।
९. एक जोड़ी कान की झुमकी, (पीली धातु की) 15 ग्राम।
१०. एक चैन, (पीली धातु की) 12 ग्राम।
११. दो लॉकेट(पीली धातु की) 15 ग्राम।
१२. दो जोड़ी पाजेब (सफेद धातु की) 280 ग्राम।
१३. एक मोबाइल फोन सैमसंग गैलेक्सी।
१४. ₹1200 नगदी

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

१. मु0अप0सं0 288/22 U/S 380/457/411IPC Ps रुड़की।
२. मु0अप0सं0 297/22 U/S 380/457/411IPC Ps रुड़की।
३. मु0अप0सं0 309/22 U/S 380/457/411IPC Ps रुड़की
४. मु0अप0सं0 174/22 U/S 380/457/411IPC Ps कलियर
५. मु0अप0सं0 375/15U/S 25/4A .act Ps रुड़की
६.मु0अप0सं0 432/15 U/S 224IPC Ps गंगनहर।
७.मु0अप0सं097/21U/S 188,269,270IPC PS खटीमा, उधम सिंह नगर।
८.मु0अप0सं0 216/16 U/S 379/411 IPC PS खटीमा।
९. मु0अप0सं0 103/12 U/S 457,380,411 PS खटीमा।
१०. मु0अप0सं0 84/20 U/S 380,457,411 IPC PS खटीमा।
*इसके अतिरिक्त पीलीभीत एवं बदायूं मे भी अभियुक्त के अपराधों में लिप्त होने की जानकारी मिली है,अपराधिक इतिहास की अधिक जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम

SHO देवेंद्र सिंह चौहान
SI संजय नेगी (चौकी प्रभारी शोत बी)
का0 03 रामवीर
का0 266 बिपिन चंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *