ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर चोर चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार, जीआरपी पुलिस ने किया सहरानीय काम

ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर चोर चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार, जीआरपी पुलिस ने किया सहरानीय काम

ज्योति तागरा पुत्री अविनाश तागरा निवासी अलवर ने एक तहरीर जीआरपी पुलिस को दी थी कि राजस्थान अलवर से अपने परिवार के साथ हरिद्वार ट्रेन संख्या 19565 ओखा एक्सप्रेस के कोच नंबर S-3 की सीट नंबर 14 एवं 15 पर यात्रा करने के दौरान रेलवे स्टेशन रुड़की से पहले रेलवे स्टेशन इकबालपुर के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल फोन रियल मी 7 प्रो चोरी कर लिया गया, थाना जीआरपी हरिद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जोकि वास्ते विवेचना चौकी हाजा पर प्राप्त हुई थी जिसकी कार्यवाही 14 अप्रेल को मुकदमा अपराध संख्या 1/22 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात संबंधित रजि0 में दर्ज किया गया व विवेचना उप निरीक्षक ममता गोला के सुपुर्द की गई, प्रदीप राठौर थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर के दिशा निर्देशन में उपनिरीक्षक ममता गोला चौकी प्रभारी जीआरपी रुड़की द्वारा टीम गठित की गई टीम द्वारा अभियुक्त नासिर पुत्र मोहम्मद इनाम निवासी ग्राम खाता खेड़ी इकबालपुर थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार को रेलवे स्टेशन इकबालपुर के पास से चोरी किये मोबाइल फोन रियल मी 7 प्रो के साथ गेराबन्दी कर गिरफ्तार कर लिया। जीरपी पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों से प्राप्त की जा रही है थानाध्यक्ष लक्सर प्रदीप राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में
उ0निरक्षक ममता गोला चौकी जीआरपी रुड़की
हे0 कां0 4 धर्मेंद्र सिंह,कांo 68 परमेन्द्र सिंह, कांo69 गजपाल सिंह,कांo 7 मोहम्मद इफ्तिखार,कांo 164 जाहुल हसन,का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *