मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नया गांव क्षेत्र की जनता द्वारा आभार एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नया गांव क्षेत्र की जनता द्वारा आभार एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया,

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए क्षेत्रवासियों का अभिनन्दन करते हुए क्षेत्र की पेयजल की समस्या के समाधान के साथ ही नेपाल मूल के पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता ने इस बार चुनाव में इतिहास बनाया है। 5 वर्ष बाद सरकार बदलने के मिथक को तोड़ा है। प्रदेश के विकास के लिये हमने जो भी वायदे किये हैं उन्हें पूर्ण करने का हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। उन्होंने कहा कि चारधाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के साथ ही हवाई सेवा के विस्तार तथा केदारनाथ एवं बदरीनाथ मन्दिरों के कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है। पिछले 5 सालों में राज्य के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था है। उनके मार्गदर्शन में भव्य केदारपुरी का निर्माण अन्तिम चरण में है। बद्रीनाथ का भी सौन्दर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, से.नि. कर्नल डी.के.प्रधान, ज्योति कोटिया सहित अन्य सम्मानितजन लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार  के तहत हरिद्वार पुलिस की अपराधियों पर कार्यवाही जारी। चोरी के  02 आरोपित आये हरिद्वार पुलिस की हिरासत में। आरोपित के कब्जे से चोरी की मोटर,एक आरा व ₹8000/- बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। इनामी अपराधियों पर चला हरिद्वार पुलिस का डण्डा। पांच-पांच हजार के,02 इनामी आरोपितों को  किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
नेपाल से लापता छठी के छात्र को AHTU हरिद्वार ने  किया सकुशल बरामद। आपरेशन स्माइल की गूंज एक बार फिर पहुंची पड़ोसी देश नेपाल।
0 Minutes
Uncategorized
राज्य के हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल ग्रीष्म ऋतु की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने दिए निर्देश।