एक युवक ने अपने ऊपर किसी क्रोशिन केमिकल से छिड़कर आग लगा ली जिससे युवक की जान चली गयी परिजनों का रो रो कर बुराहाल,
बहादराबाद। गत दिवस नशे के आदी युवक ने अपने ऊपर तेल छिड़ककर आत्महत्या कर ली प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्चित 23 वर्षीय पुत्र सुंदर लाल निवासी शिव विहार दादूपुर कॉलोनी में निवास करता था जो कि मूल रूप से ग्राम मिस्सरपुर का निवासी था गत रात्रि नशे की हालत में उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और कॉलोनी के बाहर ही बचाओ बचाओ चिल्लाने लगा तभी उसके परिजनों को इसकी सूचना मिली और तुरंत आनन-फानन में वह भूमानंद हॉस्पिटल ले गए जहां चिकित्सकों ने खतरे की स्थिति बताते हुए उसे हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी जहां उसे ले जाने के बाद उसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया जिसका बहादराबाद श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया उसके चाचा ने पुलिस को बताया कि हम कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं चाहते थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि उक्त संदर्भ में एक तहरीर दी गई है जिसमें परिजन कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते।
