दो अभियुक्त आरोपी दो जिंदा गाय को रस्सी से बांधकर एक छोटे हाथी में ले जा रहे थे तभी पुलिस ने आरोपी अभियुक्तो को मोके से रोक तो एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,एक फरार

दो अभियुक्त आरोपी दो जिंदा गाय को रस्सी से बांधकर एक छोटे हाथी में ले जा रहे थे तभी पुलिस ने आरोपी अभियुक्तो को मोके से रोक तो एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,एक फरार हरिद्वार पुलिस विभाग दिखा एक्शन में, नही की जायेगी गोकशी बर्दाश,

भगवानपुर। थाना क्षेत्रान्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही/गोकशी के विरुद्ध अभियान चलाकर गौकशी में सलिप्त अभियुक्त को चिन्हित कर उनकी धरपकड हेतु सम्भावित ठिकानो पर दबिश दी जा रही है थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान एक वाहन छोटा हाथी सं0- UP11BT- 2698 को रोककर चैक किया गया जिसे सुशील पुत्र पालीराम निवासी गांव कुतुबपुर थाना सरसावा जिला सहारनपुर चला रहा था इसके साथ बैठा मुर्तजा निवासी ग्राम सिकरौढा अचानक पुलिस को देखकर गाड़ी से उतरकर फरार हो गया शक होने पर उक्त छोटा हाथी को चैक किया गया तो छोटा हाथी में दो जिन्दा गाय क्रुरतापूर्वक रस्सी से बंधी होने पर सुशील उपरोक्त को मय वाहन छोटा हाथी व दो जिंदा गाय के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर थाना भगवानपुर में पशु क्रुरता निवारण अधि0 व 6/11(2) उ0गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा इसका साथी मुर्तजा निवासी ग्राम सिकरोढा मौके से फरार होने में कामयाब रहा है। अभि0 को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

अभियुक्त ने पुछताछ मे बताया कि मै और मेरा साथी मुर्तजा इन गायो को नक्कुड सहारनपुर से खरीद कर लाये थे जिन्हे हम छोटा हाथी मे बांधकर गौकशी के लिये ग्राम सिकरोडा बेचने जा रहे थे ।

फरार अभियुक्त मुर्तजा निवासी ग्राम सिकरौढा थाना भगवानपुर,

बरामदगी का विवरण

एक छोटा हाथी सं0- UP11BT- 2698
दो जिन्दा गाय, एक नायलॉन की रस्सी

पुलिस टीम में

अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक,
उ0नि0 दीपक चौधरी,
का0 584 देवेन्द्र सिंह ,
का0 1291 संजय कुमार,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *