अंग्रेजी शराब ठेके से चोरो ने करीब ₹37,000/- हजार पर किया था हाथ साफ कनखल पुलिस ने आरोपी अभियुक्त चोरों को 18 घण्टो के भीतर किया गिरफ्तार। रात के अंधेरे में चोरों ने तोड़ा था इंग्लिश वाइन शॉप के गेट का ताला पकड़े गए एक आरोपी के खिलाफ मुंबई में भी दर्ज है चोरी के मुक़दमे

अंग्रेजी शराब ठेके से चोरो ने करीब ₹37,000/- हजार पर किया था हाथ साफ कनखल पुलिस ने आरोपी अभियुक्त चोरों को 18 घण्टो के भीतर किया गिरफ्तार।

रात के अंधेरे में चोरों ने तोड़ा था इंग्लिश वाइन शॉप के गेट का ताला

पकड़े गए एक आरोपी के खिलाफ मुंबई में भी दर्ज है चोरी के मुक़दमे

पुलिस टीम ने आरोपी अय्याश खान के कब्जे से देशी तमंचा भी किया बरामद

 सुबह वादी सचिन दिवाकर पुत्र गंगाराम निवासी कनखल हरिद्वार द्वारा अपनी लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि बीती रात किसी अज्ञात चोर ने जगजीतपुर स्थित अग्रेजी शराब की दुकान के पिछले गेट का ताला तोडकर दुकान के अन्दर काउन्टर में रखा बैग जिसमें लगभग 37000/- रूपये व कुछ दस्तावेज रखे थे, को चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ थाना कनखल पर मु0अ0  पंजीकृत किया गया।  

घटना के शीघ्र सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल के आस पास के डिजिटल साक्ष्य एकत्रित कर मैनुअल पुलिसिंग के जरिए रात को चलने वाले ई-रिक्शा चालको से भी पूछताछ की गयी तथा मुखबिर तंत्र एक्टिव किया गया। 

जुटाई गई सूचनाओं व बरामद एविडेंस की मदद से रात्रि में पुलिस टीम ने खोखरा तिराहा जगजीतपुर के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे से दो संदिग्ध को दबोचकर तलाशी ली गई तो एक बैग जिममें 37150/- रूपये, ठेके से सम्बन्धित दस्तावेज एवं एक तमंचा 12 बोर बरामद हुआ। 

पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी अपने जिले श्रीवस्ती से हरिद्वार आये थे तथा रात के समय घूमते हुए जगजीतपुर अग्रेजी शराब के ठेके के पास पहुँचे। पैसो की कमी के चलते दोनों ने ठेके की रैकी की और फिर पिछली तरफ ही सो गये। आधी रात को मौका पाकर दोनों ने पिछली तरफ बने दरवाजे का ताला तोडकर अन्दर काउन्टर से पैसो से भरा बैग चोरी कर लिया। 

आरोपी आज फिर किसी दूसरी दुकान में वारदात को अंजाम देकर रात में ट्रेन के जरिए श्रीवस्ती जाने की फिराक में थे। आरोपी अय्याश पूर्व में भी मुम्बई थाना शाहू नगर व थाना अम्बावली से चोरी के अपराध में जेल जा चुका है तथा अभी जमानत पर है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 BNS एवं 3/25 आर्म्स act की बढ़ोतरी की गई। विधिक कार्यवाही जारी है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

(1) अय्याश खान पुत्र जुमई खां निवासी बनकटी थाना हरदथ नगर ग्रन्ट जिला श्रीवस्ती उ0प्र0 22वर्ष 

(2) भूरे खान पुत्र गुलाब खान निवासी बनकटी थाना हरदथ नगर ग्रन्ट जिला श्रीवस्ती उ0प्र0 21 वर्ष  

बरामदगी

1- नगदी ₹37000/- के करीब 

2- एक अद्द तमन्चा 12 बोर 

पुलिस टीम

1-उ0नि0 चरण सिंह 

2-अ0उ0नि0 ललित अधिकारी 

3-का0 प्रलव सिंह 

4-का0 कुलदीप

5-का0 उम्मेद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *