मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के जीवन पर आधारित पुस्तक हेमवती नंदन बहुगुणा भारतीय जन चेतना के संवाहक’ के विमोचन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के जीवन पर आधारित पुस्तक हेमवती नंदन बहुगुणा भारतीय जन चेतना के संवाहक’ के विमोचन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया,

मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि उन्हें स्वर्गीय बहुगुणा के जीवन पर लिखित पुस्तक के विमोचन का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि हिमालय पुत्र स्व. बहुगुणा के इरादे हिमालय जैसे अटूट थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है।उन्होंने पहाड़ों के विकास हेतु हर सम्भव प्रयास किए।
इस बार #CharDhamYatra ऐतिहासिक होने वाली है। इसके लिए हमारी तैयारी पूरी है। हम चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत है। सरकार की तरफ से श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनाए जाने के लिए सुचारु रुप व्यवस्था से की गई है।

इस दौरान उपराष्ट्रपति वेंकैंया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी , पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *