ग्रह कलेश से परेशान होकर डेढ़ साल के मासूम बच्चे को लेकर माँ ने लगाई नहर में छलांग,जिसमे माँ और मासूम की गई जान,
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने ग्रह कलेश के चलते अपने डेढ़ वर्ष के मासूम बच्चे के साथ नहर में छलांग लगा दी
राहगीरों की सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तलाश शुरू की तो
मर्तक मां और बेटे दोनों के शवों को पथरी पावर हाऊस के पास नहर से बाहर निकाला गया है । पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
जानकारी के अनुसार मर्तक महिला निशा पत्नी विक्रम सिंह निवासी मुरादाबाद संभल की बताई जा रही है हाल पता बिरमपुरी कोतवाली रानीपुर,महिला को गंग नहर में कूदता देख राहगीरों ने शोर मचाया। महिला अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ नहर में कूदी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बहादराबाद पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को ढूढ़ने का कार्य किया। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
वही बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि दोनों के शवों को पथरी पावर हाऊस से बरामद कर पोस्टमासर्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही बहादराबाद नहर पुल पर गेट व दीवार सुरक्षा बनाने को लेकर सिचाई विभाग को दिया लेटर।

महिला को गंग नहर में कूदता देख राहगीरों ने शोर मचाया। महिला अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ नहर में कूदी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बहादराबाद पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को ढूढ़ने का कार्य किया। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।