गुजरात के भरूच में एक कोविड 19 अस्पताल में आग लग गई। इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद मरीजों को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया

गुजरात के भरूच में एक कोविड 19 अस्पताल में आग लग गई। इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद मरीजों को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि आग शुक्रवार (30 अप्रैल) देर रात 12:30 से एक बजे के बीच लगी। इस घटना में कई मरीज घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने पहुंच गईं। पटेल वेलफेयर अस्पताल की पहली मंजिल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था।

भरूच के एसपी राजेंद्रसिंह चुडास्मा ने बताया कि इस अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाज करा रहे 14 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, दो नर्सों ने भी अपनी जान गंवा दी। करीब 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *