उदयपुर, अमरावती मैं हुई शर्मसार हत्याकांड की घटना के विरोध में आज दिल्ली में जंतर मंतर पर हिन्दू संगठन व साधु संत हुवे शामिल।
राजस्थान के उदयपुर और महाराष्ट्र के अमरावती में हुई हिंदुओं की हत्या के विरोध में दिल्ली में हिंदू संगठनों ने हल्ला बोल दिया है। हिंदू संगठन मंडी हाउस से जंतर मंतर तक संविधान संकल्प मार्च निकाल रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में साधु संत शामिल हुए हैं, सभी के हाथ में पोस्टर्स और झंडे भी दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर्स में लोग हिंदुओं की हत्या के विरोध में अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
