मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निकाय के हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद चंपावत से वर्चुअली प्रतिभाग किया। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 13 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निकाय के हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद चंपावत से वर्चुअली प्रतिभाग किया। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 13 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है। बड़ी संख्या में लोग इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। विशेष तौर पर युवाओं का जोश देखते ही बनता है। हर घर तिरंगा अभियान में नगर निकायों में स्वच्छता अभियान भी संचालित किये जाएं। शहीद स्मारकों, सार्वजनिक कार्यक्रम स्थलों, शहीदों और महापुरुषों की मूर्तियों की विशेष रूप से साफ सफाई की जाए। जहां भी तिरंगा फहराया जाए, उन सार्वजनिक स्थलों की भी स्वच्छता सुनिश्चित किया जाए। स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों, शहीद जवानों के परिजनों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों, पूर्व सैनिकों, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित राज्य के विशिष्ट जनों, राज्य व देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री धामी ने देश की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे को हर घर में फहराने की अपील करते हुए कहा कि हमारा देश नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। हमारी शान तिरंगा हमें हर पल संदेश देता है, जिसमें केसरिया रंग त्याग का, सफेद शांति और हरा रंग समृद्धि का संदेश देता है।
इस अवसर पर सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा, वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, जिलाध्यक्ष भाजपा विनीत पाठक, नगरपालिका अध्यक्ष विजय वर्मा सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *