अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऋषिकुल मैदान में  आयोजित होगा भव्य योग शिविर।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऋषिकुल मैदान में  आयोजित होगा भव्य योग शिविर।

योग दिवस की सफलता के लिए की जाने वाली तयारियों एवं व्यवस्थाओ को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

आगामी 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार में भव्य योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 21 जून को प्रातः 6:00 बजे से आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऋषिकुल के मैदान में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आयुष मंत्री मदन कौशिक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिद्वार नगर निगम की मेयर किरण जैसल उपस्थित रहेंगी।

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पंडाल एवं बैठने की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराई जाएगी। आकस्मिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग को दो एंबुलेंस तथा चिकित्सकों की टीम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आयोजन स्थल पर साफ-सफाई एवं मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था नगर निगम हरिद्वार द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग को आयोजन स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा जल संस्थान हरिद्वार को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार को वीआईपी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का दायित्व एसपी सिटी को दिया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि योग शिविर में प्रतिभाग करने वाली स्कूली छात्राओं के आवागमन के लिए आवश्यक वाहन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने बताया कि योग शिविर में लगभग एक हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

 मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि योग शिविर के आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.स्वास्तिक जैन को निर्देश दिए है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालों के लिये योगा मैट की व्यवस्था एवं जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए।

 बैठक मुख्य चिकिस्ताधिकारी आर के सिंह, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ.स्वास्तिक जैन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।