अज्ञात बदमाशों द्वारा फैक्ट्री में घुसकर फैक्ट्री के 6 कर्मचारियों के साथ मारपीट कर हुए फरार, पूरी घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद,

अज्ञात बदमाशों द्वारा फैक्ट्री में घुसकर फैक्ट्री के 6 कर्मचारियों के साथ मारपीट कर हुए फरार, पूरी घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद,

पथरी क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में सिग्नेचर एंटरप्राइज फैक्ट्री में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर 6 कर्मचारियों को किया गंभीर रूप से घायल लेकिन अज्ञात बदमाशों को यह नहीं पता था कि उनकी सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही थी घायल कर्मचारियों ने तत्काल अपने सुपरवाइजर सुशील कुमार को सूचना दी कि हमारे साथ अज्ञात बदमाशों ने फैक्ट्री में घुसकर मारपीट की और हमें जान से मारने का प्रयास किया अज्ञात बदमाशों का फैक्ट्री में घुसने का इरादा क्या था यह तो जांच का विषय है,फैक्ट्री के सुपरवाइजर सुशील कुमार ने फैक्ट्री में पहुंचकर घायल कर्मचारियों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में उनका इलाज शुरू कराया,

वही सुशील कुमार ने बताया कि मैंने फैक्ट्री पहुंचकर 112 पर लगातार चार बार फोन किया पुलिस को भी फोन किया लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा,पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ,

सुशील कुमार ने अपने कर्मचारियों का मेडिकल करा कर पुलिस शिकायत देने की बात कही घायल कर्मचारियों में अनवर,धर्म सिंह, तसव्वर अली, इस्तियाक, निहार अली, मुनव्वर अली, को चोटें आई हैं जिन का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है !

वही एसओ पथरी पवन डिमरी ने बताया घटना की जानकारी मिली थी लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।