अनुमति से अधिक आम के वृक्ष काटने पर मुकदमा दर्ज उद्यान अधिकारी ने कराया मुकदमा दर्ज,

अनुमति से अधिक आम के वृक्ष काटने पर मुकदमा दर्ज उद्यान अधिकारी ने कराया मुकदमा दर्ज,

लक्सर। क्षेत्र के गांव भिककमपुर जीतपुर निवासी धर्म सिंह पुत्र झबर सिंह ने आम के अधिक पेड़ काटने के सम्बंध में वन अधिनियम के तहत कार्यवाही करने को लेकर तहरीर दी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी और जितने ज्यादा पेड़ काटे गए है उनकी पैनलटी ली जाएगी, पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर मांगी गई अनुमति से अधिक वृक्ष काटने का आरोप लगाते हुए वृक्ष संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करने की मांग की है।
‘प्राप्त जानकारी के अनुसार भीक्कमपुर जीतपुर निवासी धर्म सिंह पुत्र झबर सिंह ने 6 आम वृक्षों के पातन(कटाव) की स्वीकृति के लिए उद्यान विभाग से अनुमति मांगी थी लेकिन विभाग ने केवल 4 आम वृक्ष के पातन(कटाव) की स्वीकृति प्रदान की थी। किंतु विभागीय निरीक्षण के दौरान स्वीकृत आम वृक्षों के पातन की जगह अधिक वृक्षों का पातन(कटाव) किया जाना पाया गया।
‘उद्यान सचल दल केंद्र सुल्तानपुर प्रभारी कोमल कुमार पुत्र राकेश कुमार ने धर्म सिंह के विरूध वृक्ष संरक्षण की धारा 4/10 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि इस प्रकार बिना विभागीय स्वीकृति के हरे-भरे वृक्षों का पातन किया जाना उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा का उल्लंघन है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री