बहादराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, टू व्हीलर वाहन चोर गिरोह का किया बड़ा खुलासा। आरोपी अभियुक्त चोर की निशानदेही पर चोरी की कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद।

बहादराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, टू व्हीलर वाहन चोर गिरोह का किया बड़ा खुलासा।

आरोपी अभियुक्त चोर की निशानदेही पर चोरी की कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद।

रिकवरी होते ही वाहन चोरी के 05 मुकदमों का सफल अनावरण।

स्मैक के नशे की लत पूरी करने के लिए देता था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम।

आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिलें गंगनहर किनारे जंगल में झाड़ियों के पीछे छिपाकर रखी थीं

पूर्व में भी वाहन चोरी के मामलों में जा चुका है जेल

हरिद्वार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में कोतवाली बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें से 05 मोटरसाइकिलें थाना बहादराबाद में पंजीकृत वाहन चोरी के 05 अभियोगों से संबंधित पाई गई हैं। इस कार्रवाई से वाहन चोरी की पांच घटनाओं का सफल अनावरण हुआ है।

उपनिरीक्षक विकास रावत, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली बहादराबाद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान लोहे के पुल के पास गंगनहर की ओर जंगल से आने वाले एक सुनसान कच्चे रास्ते से एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल सवार को रोककर पूछताछ की और आवश्यक जांच के लिए उसे मोटरसाइकिल सहित हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम दीपक पुत्र सुंदर लाल, निवासी ग्राम तेलीवाला रसूलपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने आराध्या नर्सिंग होम, बहादराबाद के पास से चोरी की थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक के नशे का आदी है और अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी की मोटरसाइकिलों को वह गंगनहर किनारे जंगल में सुनसान स्थान पर झाड़ियों के बीच छिपाकर रखता था, ताकि किसी को उन पर संदेह न हो।

आरोपी से गहन पूछताछ एवं उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम गंगनहर किनारे जंगल में पहुंची, जहां झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 09 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे एवं निशानदेही पर कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पुलिस द्वारा बरामद मोटरसाइकिलों का मिलान थाना बहादराबाद में पंजीकृत वाहन चोरी के अभियोगों से किया गया। जांच में 05 मोटरसाइकिलें निम्नलिखित मुकदमों से संबंधित पाई गईं

1. मु0अ0सं0 352/26, धारा 303(2) BNS, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।

2. मु0अ0सं0 396/26, धारा 303(2) BNS, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।

3. मु0अ0सं0 410/26, धारा 303(2) BNS, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।

4. मु0अ0सं0 411/26, धारा 303(2) BNS, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।

5. मु0अ0सं0 412/26, धारा 303(2) BNS, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार।

इसके अतिरिक्त आरोपी की निशानदेही पर 05 अन्य संदिग्ध चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। इनमें बजाज पल्सर एवं हीरो स्प्लेंडर प्लस आदि मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इन वाहनों के वास्तविक स्वामित्व एवं चोरी से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

पूर्व में भी थाना पिरान कलियर एवं थाना भगवानपुर में मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी प्रकाश में आया है, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद होने के आधार पर संबंधित अभियोगों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

वहीं, बरामद अन्य 05 संदिग्ध मोटरसाइकिलों को धारा 35/106 BNSS के अंतर्गत पुलिस कब्जे में लिया गया है। इन वाहनों के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

दीपक पुत्र सुंदर लाल निवासी ग्राम तेलीवाला रसूलपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार

उम्र 27 वर्ष

बरामदगी

 कुल बरामद मोटरसाइकिलें – 10

पंजीकृत 05 वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित मोटरसाइकिलें – 05

अन्य संदिग्ध मोटरसाइकिलें – 05

बरामद मोटरसाइकिलों में बजाज पल्सर एवं हीरो स्प्लेंडर प्लस आदि शामिल

पुलिस टीम

1. उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी बाजार

2. हे0का0 राजवर्धन

3. का0 बलवंत सिंह

4. का0 पंकज बिष्ट

5. का0 विक्रम सिंह

6. का0 अवनेश राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।