अपने पिता की हत्या मामले में आरोपी, जमानत पर था बाहर सुभाषनगर रुड़की निवासी युवक की हत्या के मकसद से फायरिंग करने का है आरोप पीड़ित की मां की शिकायत पर फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज किया गया था मुकदमा

अपने पिता की हत्या मामले में आरोपी, जमानत पर था बाहर

सुभाषनगर रुड़की निवासी युवक की हत्या के मकसद से फायरिंग करने का है आरोप

पीड़ित की मां की शिकायत पर फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज किया गया था मुकदमा

आरोपी वांछित की कब्जे से तमंचा और कारतूस भी किया गया बरामद

मुकदमा वादी निवासी सुभाषनगर कोतवाली गंगनहर हरिद्वार की लिखित सूचना बाबत आरोपियों द्वारा घातक हथियारों से लैस होकर वादिया के पुत्र पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0 363/26 धारा 109(1), 351(3) बीएनएस में पंजीकृत किया गया।  

जनपद मे बढ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में रवाना किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश में किए जा रहे प्रयासों के दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अनुराग चौधरी को दिनांक 05.10.26 को लाठकदेवा अंडरपास से गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्रवाई जारी है।

आरोपी अपने पिता के क़त्ल के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है एवं वर्तमान में जमानत पर बाहर आया था।

गिरफ्तार अभियुक्त

अनुराग चौधरी पुत्र स्व0 जोगेन्द्र चौधरी निवासी पनियाला रोड कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष

बरामद

01 तंमचा देशी 315 बोर व 01 जिन्दा

पुलिस टीम

1- उ0नि0 पकंज कुमार

2- उ0नि0 नवीन कुमार

3- हे0का0 दुर्गा  

4- कानि0 राकेश

5- कानि0 नितिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।