अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी के आदेश पर खान अधिकारी काजिम रजा ने सयुक्त टीम के साथ अवैध खनन पर की बड़ी कार्यवाही। अवैध खनन में लगी 2 जेसीबी सहित 12 वाहन किये सीज राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही! डीएम

अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी के आदेश पर खान अधिकारी काजिम रजा ने सयुक्त टीम के साथ अवैध खनन पर की बड़ी कार्यवाही।

अवैध खनन में लगी 2 जेसीबी सहित 12 वाहन किये सीज

राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही! डीएम

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए। टीम द्वारा जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के ग्राम प्रतापपुर में बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्र में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान 10 ट्रैक्टर ट्रालियां एवं 02 जे०सी०बी० मशीन कुल 12 वाहन अवैध खनन करते पकड़े गये। अवैध खनन में संलिप्त सभी वाहनों को कोतवाली लक्सर की सुपुर्दगी में दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।