अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन  बड़ी कार्यवाही करते हुवे मोके से भंडारण को सीज कर ई रवन्ना पोर्टल को निलंबित कर किया गया है।

अवैध खनन के विरुद्ध जिलाधिकारी का सख्त एक्शन 

बड़ी कार्यवाही करते हुवे मोके से भंडारण को सीज कर ई रवन्ना पोर्टल को निलंबित कर किया गया है।

सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए। 

 जनपद व तहसील हरिद्वार के ग्राम विशनपुर कुण्डी में अवैध भण्डारण की दूरभाष पर प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में ग्राम विशनपुर कुण्डी स्थित मै० तिरूपति ग्रामोद्योग संस्थान के पक्ष में स्वीकृत रिटेल भण्डारण का विभागीय दल द्वारा जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा के नेतृत्व में शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान मै० तिरूपति ग्रामोद्योग संस्थान के रिटेल भण्डारण को मौके पर सीज करते हुए ई-रवन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलम्बित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।