अवैध खनन के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, ट्रेक्टर ट्रॉली छोड़ भागे चालक

अवैध खनन के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, ट्रेक्टर ट्रॉली छोड़ भागे चालक

अवैध खनन में एक लोडर सीज व एक डम्फर 02 ट्रैक्ट्रर ट्राली खनन से भरे लावारिस में दाखिल

एसएसपी हरिद्वार द्वारा अवैध खनन/ओवरलोड वाहनो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सभी थाना प्रभारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही हेतु थानास्तर पर अलग-अलग टीमें गठित कर शनिदेव स्टोन क्रेशर  बन्जारेवाला के पास दबिश दी गयी तो शनिदेव स्टोन क्रेशर के पीछे करीब 200 मीटर दूरी पर खेत के पास HM मोडल CLG848H उपरोक्त द्वारा रात्रि नावक्त अवैध खनन कर ट्रैक्टरो व डम्पर में भरा जा रहा था पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख ट्रैक्टर व डम्पर चालक अपने वाहन को छोडकर मौके से फरार हो गये। 

अवैध खनन में एक लोडर HM को सीज कर एक डम्फर व 02 ट्रैक्टर ट्राली खनन से भरे लावारिस में दाखिल किया गया।

अवैध खनन की रिपोर्ट अलग से प्रेषित की जा रही है ।

विवरण

1-HM मोडल CLG848H PI न0 LGI848HZVRNC40437 (सीज एम वी एक्ट, अवैध खनन)

2- ट्रैक्टर महिन्द्रा 575 रंग लाल चैसिस न0 EBWOL7989 मय ट्राली जिसमें अवैध खनन सामग्री भरी है (लावारिस)

3- ट्रैक्टर इण्डो फार्म इंजन न0 C328616986PR चैसिस न0 APR55NV2WDO2899CM मय ट्राली (लावारिस)

4- एक डम्पर 14 टायरा रजि0 न0 UK07CB9767 (लावारिस)

पुलिस टीम

उ0नि0 प्रवीण बिष्ट  थाना बुग्गावाला

अ0उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह थाना बुग्गावाला

कानि0 220 नरेन्द्र थाना बुग्गावाला

हो0गा0 नरेन्द्र थाना बुग्गावाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।