अश्लील हरकतों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार। सिडकुल पुलिस ने 05 महिलाओं को हिरासत में लिया, सिडकुल क्षेत्र व पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर पर भी की गई छापेमारी।

अश्लील हरकतों पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार।

सिडकुल पुलिस ने 05 महिलाओं को हिरासत में लिया, सिडकुल क्षेत्र व पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर पर भी की गई छापेमारी।

सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर।

शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई सिडकुल पुलिस, मौके पर दबिश देकर की गिरफ्तारी।

सार्वजनिक शालीनता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता।

थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत कर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को असहज करने के आरोप में 05 महिलाओं को हिरासत में लिया।

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कुछ महिलाएं थाना क्षेत्र स्थित राठौर प्लाजा होटल के सामने आने-जाने वाले व्यक्तियों को देखकर अशोभनीय एवं अश्लील हरकतें कर रही थीं, जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में टीम गठित की गई तथा महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में मौके पर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर सत्यापन किया गया, जहां कुछ महिलाएं आपत्तिजनक हरकतें करती हुई पाई गईं। महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से सभी को मौके पर ही हिरासत में लिया गया। पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके विरुद्ध मु0अ0सं0-228/2026, धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र स्थित पेंटागन मॉल के एक स्पा सेंटर पर भी पुलिस द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

गिरफ्तार

05 महिला

पुलिस टीम

1. अजय शाह, थानाध्यक्ष, थाना सिडकुल

2. ⁠प्रवीण बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक

3. ⁠महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी

4. ⁠अन्य पुलिस कर्मचारीगण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।