आगामी ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित। त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आगामी ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित।

त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आगामी ईद उल जुहा (बकरीद) पर्व को लेकर ज्वालापुर पुलिस द्वारा बन्धन पैलेस ज्वालापुर में सीओ ज्वालापुर की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त मिटिंग में थाना क्षेत्र के मस्जिदो के इमाम व मुस्लिम धर्मगुरु तथा विभिन्न समुदाय के जनप्रतिनिधि तथा थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहे। 

मिटिंग के दौरान ज्वालापुर पुलिस द्वारा लोगो से उक्त पर्व को शान्ति पूर्वक सम्पन्न किये जाने की अपील की गयी तथा पर्व के दौरान होने वाली कुर्बानी आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गये है। यह भी अवगत कराया कि पर्व के दौरान यदि किसी के द्वारा भी साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडने व अफवाह फैलाने की कोशिश की गयी तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र में सुअर पालने वालों को नोटिस के माध्यम से स्पष्ट रुप से निर्देशित किया गया कि पर्व के दौरान पालतू पशुओं को किसी निर्धारित स्थान पर रखेगें अथवा उन्हे बाडे में बन्द करके रखेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।