आल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिशन उत्तराखण्ड(अमजा )की हरिद्वार जनपद इकाई की एक बैठक जिला पंचायत के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व जि० अध्यक्ष नरेश तौमर की अक्समात हुई मृत्यु के बाद से खाली चल रहे जिला अध्यक्ष के पद पर नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि आज ही जि० इकाई के अध्यक्ष महासचिव एवं कोषाधय्क्ष तथा लक्सर इकाई के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव हो जाना चाहिए। इन तीनों पदों के लिए नए नामों पर गहन चर्चा के बाद चंचल तौमर को जिला अध्यक्ष एवं संजय लाम्बा को महासचिव की जिम्मैदारी दिये जाने पर सहमति बनी उसके साथ ही प्रमेन्द्र नारायण को कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया।

आल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिशन उत्तराखण्ड(अमजा )की हरिद्वार जनपद इकाई की एक बैठक जिला पंचायत के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व जि० अध्यक्ष नरेश तौमर की अक्समात हुई मृत्यु के बाद से खाली चल रहे जिला अध्यक्ष के पद पर नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि आज ही जि० इकाई के अध्यक्ष महासचिव एवं कोषाधय्क्ष तथा लक्सर इकाई के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष के पद पर चुनाव हो जाना चाहिए। इन तीनों पदों के लिए नए नामों पर गहन चर्चा के बाद चंचल तौमर को जिला अध्यक्ष एवं संजय लाम्बा को महासचिव की जिम्मैदारी दिये जाने पर सहमति बनी उसके साथ ही प्रमेन्द्र नारायण को कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया।

जिला इकाई के तीन पदों पर सर्व सम्मति से सम्पन्न हुए चुनाव के बाद लक्सर इकाई के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्क्ष के पदों पर भी बैठक में चर्चा हुई। लक्सर इकाई के अध्यक्ष के रूप में जाने आलम,महसचिव के रूप में दीपक कुमार तथा कोषाध्यक्ष के लिए मौ०साजिद के नाम पर सहमति
बनी। बैठक में तय हुआ कि अमजा की जिला इकाई एवं लक्सर इकाई के अध्यक्ष एवं महासचिव एक सप्ताह के अन्दर अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन कर संगठन की प्रदेश इकाई को सूचित करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने संगठन के सभी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन की प्रत्येक कार्यवाही एवं निणयों में पारदर्शिता एवं सर्वसम्मति होनी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि संगठन को आगे ले जाने में हर सदस्य की भूमिका समान रूप से अहम् होती है ,केवल पदाधिकारी ही नहीं हर सदस्य के समर्पण भाव से किये गए सहयोग से किसी भी संगठन की जड़ें मजबूत होती हैं।

बैठक में सर्व सम्मति से हुए जनपद इकाई व लक्सर इकाई के चुनाव के उपरांत सदस्यों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सहित चुने गए सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक को पूर्व
कार्यकारी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र
प्रधान,पूर्व महासचिव मनीष कांगरान ने भी सम्बोधित किया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जनपद के अधिकांश सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में
मनीष पाल, सुरेश भारदवाज, धर्मराज, बबलू थपलियाल, रविकाॅंत बेलवाल,मित्र पाल,सलीम खान, पुरषोत्तम खरोला,प्रवीण सैनी, पहल सिंह, नाथीराम,ब्रजमोहन शर्मा,दीपक कुमार,राकेश कुमार,
इसलाम प्रधान,प्रवीण कश्यप, अरुण कुमार,राहुल सैनी, जोनी चौधरी,विनोद धीमान,आदि सदस्य उपस्थित रहे।
संगठन की इस चुनावी बैठक के उपरांत सभी सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।