आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के साथ प्राधिकरण के अंतर्गत क्षेत्र में किया जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने जनता को राहत देने की दिशा में कार्य करने पर बल दिया।

आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के साथ प्राधिकरण के अंतर्गत क्षेत्र में किया जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने जनता को राहत देने की दिशा में कार्य करने पर बल दिया।

सोमवार को विधानसभा देहरादून में आयोजित बैठक में डॉक्टर अग्रवाल ने प्राधिकरण द्वारा आवासीय मानचित्रो तथा व्यवसायिक मानचित्रो की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि आवासीय 15 दिन में तथा व्यवसायिक मानचित्रो को 30 दिन के भीतर जारी किया जाए।

बैठक में डॉक्टर अग्रवाल ने प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं तथा अवस्थापना निधि से किये जा रहे कार्यों की विस्तार से भी जानकारी ली। उन्होंने अवैध प्लाटिंग और अनधिकृत रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों पर प्राधिकरण द्वारा की गई कार्यवाही की भी जानकारी हासिल की।

डॉ अग्रवाल ने बैठक के दौरान प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत विकसित किये जा रहे पार्कों की भी जानकारी ली। जिस पर उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह ने बताया कि हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान, रोड़ी बेलवाला में पार्किंग का निर्माण सहित अन्य  कार्य किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।