इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग कर रकम वसूलने ओर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए युवक के स्वजनों ने एसएसपी हरिद्वार को शिकायत पत्र देकर युवती ओर उसके साथियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग कर रकम वसूलने ओर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए युवक के स्वजनों ने एसएसपी हरिद्वार को शिकायत पत्र देकर युवती ओर उसके साथियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।

इंस्टाग्राम पर एक युवक ने जिला सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी एक युवती से दोस्ती के बाद जान पहचान बनाई कुछ समय बाद युवती ने उस युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

एसएसपी हरिद्वार को दिए प्रार्थना पत्र में पत्रकार अजब सिंह निवासी बादशाहपुर थाना पथरी ने बताया कि उनके पुत्र अभिषेक चौहान की इंस्टाग्राम के माध्यम से सहारनपुर जिले के देवबंद थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी एक युवती से जान पहचान हुई थी और आरोप है कि कुछ समय बाद युवती ने उसके पुत्र पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया और ब्लैकमेल कर अलग-अलग समय से उससे लाखों रुपए की रकम ऐंठ ली। साथ ही ओर रुपए नहीं देने और बातचीत बंद करने पर युवती द्वारा उसको झूठे मुकदमे में फसाने की दी धमकी देते हुए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी उसके बाद युवक को जेल जाना पड़ा मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने युवक की बैंक खातों की जांच की तो अलग-अलग तारीखों में कई लाख रुपए के लेनदेन का पता चला आरोप है कि यह रकम युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर अन्य लड़कियों के बैंक खातों में जमा  कराने की आशंका जताई है की युवती और उसके साथी अन्य युवकों को भी इसी तरह अपने प्रेमजाल में फंसा कर ब्लैकमेल कर रकम वसूल रहे हैं।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि मामले की जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।