इण्डियन रेड क्रास सचिव /शारीर रचना विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डा0) नरेश चौधरी को सम्पूर्ण कांवड़ मेला अवधि में उत्कृष्ठ कार्यों के लिये स्वास्थय विभाग द्वारा किया गया सम्मानित।

इण्डियन रेड क्रास सचिव /शारीर रचना विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डा0) नरेश चौधरी को सम्पूर्ण कांवड़ मेला अवधि में उत्कृष्ठ कार्यों के लिये स्वास्थय विभाग द्वारा किया गया सम्मानित।

हरिद्वार कांवड  मेला अवधि 2023 में इण्डियन रेड क्रास सचिव/विभागाध्यक्ष शारीर रचना ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय प्रोफेसर (डा0) नरेश चौधरी द्वारा किये गये उत्कृष्ठ एवं सराहनीय कार्यों के लिये स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मनीष दत्त ने विशेष रूप से सम्मानित किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मनीष दत्त ने सम्मान समारोह में कहा कि ’’कांवड मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थाई चिकित्सालयों के साथ साथ अस्थाई चिकित्सा शिविरों को भी स्थापित किया गया था। जिसमें नगरीय क्षेत्र हरिद्वार के सभी अस्थाई चिकित्सा शिविरों के सेक्टर प्रभारी का दायित्व इण्डियन रेड क्रास सचिव डॉ.नरेश चौधरी को दिया गया। सम्पूर्ण कांवड मेला अवधि में अस्थाई चिकित्सा शिविरों से 1,65,303 (एक लाख पेसठ हजार तीन सौ तीन) शिवभक्त कांवडियों ने उपचार करवाकर चिकित्सा लाभ उठाया जिसमें नगरीय क्षेत्र हरिद्वार के अस्थाई चिकित्सा शिविरों में 80,610 (अस्सी हजार छ: सौ दस) शिवभक्त कांवड़ियों की चिकित्सा की गयी। नगरीय क्षेत्र हरिद्वार के सभी अस्थाई चिकित्सा शिविरों में चिकित्सीय मानव संसाधनों की व्यवस्था में भी डा0 नरेश चौधरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को भरपूर सहयोग किया गया, जिससे सभी अस्थाई चिकित्सा शिविरों में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कोई कमी नहीं रही, जिससे 24×7 शिवभक्त कांवडियों का चिकित्सीय उपचार सम्भव हो सका। 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित होने पर डा0 नरेश चौधरी ने कहा कि मेरे लिये सबसे बडा सम्मान सभी का दिया जाने वाला असीम प्रेम है जिससे मुझे सबसे बडी आत्मसंतुष्टि मिलती है और यही मेरे लिये और अधिक समर्पण भावना से कार्य करने के लिये उर्जा का काम करती है।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल अधिकारी ,डा0 आर0के0सिंह, डा0 अनिल वर्मा,डा0अशोक तोमर, जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सी. पी. त्रिपाठी , मेला चिकित्सालय अधीक्षक डा0 राजेश गुप्ता , डा0 तरूण, डा0 नलिन्द, डॉ. अभिनव ,डॉ. विनय सिंह, डॉ. दुष्यंत ,सहायक नोडल अधिकारी कावड़ मेला बी. के. गुप्ता ने भी डा0 नरेश चौधरी को सम्मानित किये जाने के लिये विशेष रूप से बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।