उत्तराखंड पुलिस ने जनसंवाद कार्यक्रम की लगायी चौपाल। भगवानपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड पुलिस ने जनता से सीधा संवाद कर सुनी जनसमस्याएं A.D.G. डॉ0 वी. मुरुगेशन व S.S.P. नवनीत सिंह द्वारा सुनी गई जनसमस्याएं जनसंवाद के दौरान समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित को दिए निर्देश

उत्तराखंड पुलिस ने जनसंवाद कार्यक्रम की लगायी चौपाल।

भगवानपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड पुलिस ने जनता से सीधा संवाद कर सुनी जनसमस्याएं

A.D.G. डॉ0 वी. मुरुगेशन व S.S.P. नवनीत सिंह द्वारा सुनी गई जनसमस्याएं

जनसंवाद के दौरान समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित को दिए निर्देश

महिला संबंधी अपराधों में त्वरित व कड़ी कानूनी कार्रवाई को बताया प्राथमिकता

देहरादून से जनपद हरिद्वार के कस्बा भगवानपुर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ0 वी. मुरुगेशन की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

जनता दरबार के दौरान डॉ0 मुरुगेशन द्वारा उपस्थित जन समुह से उनकी समस्याओं की जानकारी की गई तथा उक्त समस्याओं के निराकरण/ निस्तारण के लिए मातहत पुलिस ऑफिसर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान श्री नवनीत सिंह द्वारा मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

अपने संबोधन में डॉ0 मुरुगेशन द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित व कड़ी कानूनी कार्रवाई को अपनी प्राथमिकता बताते हुए नशे की लत के कारण बढ़ रहे अपराधों को लेकर आमजन को आगाह किया। साथ ही नशा तस्करी पर लगाम लगाने व शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए आमजन से सहयोग मांगा।

झबरेड़ा क्षेत्र में दोपहिया व भारी वाहनों द्वारा स्कूल कॉलेजों के बाहर लापरवाही से चलने और प्रसार हॉर्न का इस्तेमाल करने की एक ग्रामीण के जरिए मिली शिकायत पर कड़ा रुख अपनाते हुए डॉ0 मुरुगेशन द्वारा संबंधित थाना पुलिस को मामले को गंभीरता से लेने तथा कार्रवाई कर ऐसे तत्वों / वाहन चालकों पर लगाम लगाने के सुस्पष्ट निर्देश दिए।

आमजन से यातायात नियमों के पालन सहित घरों व दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की गई ताकि चोरी की वारदातों को रोका जा सके।

उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी भगवानपुर, क्षेत्राधिकारी रुड़की व हरिद्वार के देहात क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री