उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री)भगवत प्रसाद मकवाना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा सफाई कर्मचारी के हितों के लिए निर्णय पर सरकार का आभार जताया।  समाज कल्याण विभाग को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए बस्तियों में बहुद्देशीय शिविर लगाने के निर्देश दिए l 

उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री)भगवत प्रसाद मकवाना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा सफाई कर्मचारी के हितों के लिए निर्णय पर सरकार का आभार जताया।

 समाज कल्याण विभाग को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए बस्तियों में बहुद्देशीय शिविर लगाने के निर्देश दिए l 

राज्यमंत्री मकवाना ने रविवार को हरिद्वार में राज्य अतिथि गृह डामकोठी में प्रशासनिक अधिकारियों एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की l उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं सफाई कर्मचारियों के उत्थान के कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं l मैन्युअल स्कैवेंजर्स के पुनर्वास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सब्सिडी युक्त लोन की योजना समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित हैं l हाल ही में निकायों में मृतक आश्रित के 859 पदों पर नियुक्ति के आदेश दिए गए हैं l निकायों में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों के वेतन में सर्वाधिक बढ़ोत्तरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई है l राज्यमंत्री मकवाना ने सरकार से आउटसोर्स एवं ठेकेदारी के माध्यम से कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोत्तरी, पीएफ, ईएसआई जैसे मिलने वाले लाभ सुनिश्चित करने की मांग की। मकवाना ने श्रमिक संगठनों के अनुरोध पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को वाल्मिकी समाज की बस्तियों में बहुद्देशीय शिविर लगाने के निर्देश दिए जिससे केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके l 

बैठक में एसडीएम हरिद्वार जितेन्द्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल,उत्तराखंड बहुद्देशीय वित्त विकास निगम के सहायक प्रबंधक सुनील कुमार, सहायक प्रबंधक समाज कल्याण संदीप चौधरी, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश प्रभारी विशाल बिड़ला, संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील राजौर, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र तेश्वर, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र श्रमिक, राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी, मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमति अनिका क्षेत्री उपाध्यक्ष7 विक्रम टांक,  आत्माराम बेनीवाल, स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ संबद्ध बीएमएस प्रवीण तेश्वर, टीकू राम, पूर्व पार्षद प्रिंस लोहाट,मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।