उत्तराखण्ड किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी के प्रकरण को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन,

उत्तराखण्ड किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी के प्रकरण को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन,

लक्सर। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी के प्रकरण को लेकर पीड़ितों के परिवार के लिए मुआवजे व सरकारी नौकरी की मांग की है। उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पहले रोड मार्च किया।उसके बाद तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों के साथ जो अत्याचार किया गया है।उसमें जिन किसानों की मौत हुई है उनके परिवार को एक किसान को एक करोड़ रुपये का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है। उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर यह मांग पूरी नहीं होती है।तो उत्तराखंड किसान मोर्चा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

इस प्रदर्शन में सतवीर प्रधान, सतवीर चौधरी, मोनू प्रधान, दुष्यंत चौधरी, नरेंद्र चौधरी, आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।