ऋषिकेश के सोमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महाशिवरात्री के उपलक्ष में   शिव बरात निकाली गई जिसका शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने  किया, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा के साथ शिव बरात का स्वागत किया।

 

ऋषिकेश के सोमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महाशिवरात्री के उपलक्ष में   शिव बरात निकाली गई जिसका शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने  किया, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा के साथ शिव बरात का स्वागत किया।

बुधवार को सोमेश्वर महादेव मंदिर के महंत रामेश्वर गिरी महाराज के सानिध्य में शिव बरात का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर से विभिन्न झांकियों व बैंड बाजों के साथ शिव बरात निकाली गई। शिव बरात में भगवान शिव के अलावा विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी, उनके वाहन नंदी व शिव के गण आकर्षण का केंद्र रहे। शिव मंदिर से आरंभ हुई शिव बारात ऋषिकेश नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए गई जहां नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर शिव बरात का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भगवान भोले से क्षेत्रवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की है। अग्रवाल ने कहा कि शिवत्व मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर ले जाने में सक्षम है। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने बहत्तर सीढ़ी पर आयोजित भंडारे में पहुंचकर प्रसाद भी ग्रहण किया| इस दौरान संदीप खुराना, कपिल गुप्ता, प्रदीप कोहली, अनीता तिवारी, आकाश सती, उषा जोशी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।