एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की टीम ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफ़ाश गैंग के 02 शातिर सदस्य दबोचे, कब्जे से करीब ₹8 लाख का माल बरामद

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की टीम ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफ़ाश

गैंग के 02 शातिर सदस्य दबोचे, कब्जे से करीब ₹8 लाख का माल बरामद

बरामदगी में दुकानों से चुराए गए इलैक्ट्रानिक आइटम, कपड़े व जेवरात शामिल

रात के घुप अंधेरे में वारदात को अंजाम देकर कुछ दिनों के लिए हो जाते थे भूमिगत

वारदातों की लंबी ही फेहरिस्त, यूपी व उत्तराखण्ड में दर्जनो घंटनाओं को  दे चुके हैं अंजाम

पूछताछ में उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश की कई घटनाओं का हुआ खुलासा

 रात्रि रायसी स्थित दुकान से मोबाईल, लैपटॉप, स्पीकर आदि व रात्रि में सुल्तानपुर स्थित दुकान तोड़कर लाखो के कपडे व नगदी चोरी संबंधी प्रकरणों में पीड़ित पक्षों द्वारा दी गई शिकायत कोतवाली लक्सर में अभियोग पंजीकृत किये गये। 

लगातार हो रही चोरी/नकबजनी की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा सीओ लक्सर व प्रभारी निरीक्षक लक्सर को तत्काल मामलों का खुलासा करने के निर्देश दिए गए। 

खुलासों के लिए गठित पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर अलग-अलग माध्यमो से जानकारी जुटाई गयी।

हाल फिलहाल ही सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में घटित चोरी की घटना की जानकारी कर कडी से कडी जोड़ कड़ी मशक्कत करते हुए पुलिस टीम ने लक्सर क्षेत्र से 02 संदिग्ध को सुल्तानपुर, रायसी व थाना मण्डावर बिजनौर के अलग-अलग दो घरो में की गयी चोरी के माल के साथ दबोचा।

देवबन्द सहारनपुर जेल में एक दूसरे के सम्पर्क में आकर दोनों में अच्छी दोस्ती हो गयी थी। जेल से छुटने के बाद दोनो ने अपनी निजी जरुरतो को पूरा करने के लिये दिन में स्थान बदल-बदल कर दिन में दुकानों/मकानो की रैंकी की गई और फिर रात में सेंध लगाकर इन घटनाओं का अंजाम दिया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1-जावेद पुत्र हबीब निवासी ग्राम मखियाली थाना मण्डी जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र 51 वर्ष 

2- रवि सैनी पुत्र संजय कुमार निवासी केशवनगर तहसील रोड कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 27 वर्ष

बरामदगी

1-08 काले-नीले बैग कपडों से भरे हुये कुल 323 नग कपडे (कीमत करीब 5 लाख)

2-02 बडे स्पीकर 

3-एक लैपटॉप

4-एक मोबाइल फोन

5-एक बायमैट्रीक मशीन

6-एक कार स्पीकर

7-एक बडा थैला कुल 17 नग महिला सूट 

8-पीली धातू की चैन- 01

9-सफेद धातु की तगड़ी- 01

10-सफेद धातु के बिछुये- 02 जोड़ी 

11-जोड़ी पायल सफेद धातु- 01

पुलिस टीम

 प्रभारी निरीक्षक लक्सर राजीव रौथांण,व0उ0नि0 मनोज गैरोला,उ0नि0 लोकपाल परमार,उ0नि0 नवीन चौहान,उ0नि0 कमलकांत रतूड़ी,हे0का0 विनोद कुमार,हे0कानि0 शूरवीर तोमर,कानि0 अजीत तोमर,कानि0 ध्वजवीर सिह,कानि0 अनुप पोखरियाल,कानि0 अरुण नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री