एसएसपी हरिद्वार के कड़क नेतृत्व में 24 घंटे के अंदर चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी हरिद्वार के कड़क नेतृत्व में 24 घंटे के अंदर चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने हरिद्वार से लेकर शामली (UP) तक खंगाले कैमरे

BA पास है चोरी करने का आरोपी, विद्युत विभाग में ठेकेदारी का करता है काम

अगले महीने थी आरोपी की शादी जिसमें थी पैसों की आवश्यकता

लग्जरी लाइफ जीने के लिए मन में आया लालच, चोरी ट्रैक्टर की क़ीमत क़रीब 12 लाख रुपया बतायी गई

 वादी राकेश पाल पुत्र भरत सिंह निवासी बिशनपुर कुण्डी थाना पथरी जिला हरिद्वार द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आकर तहरीर दी गई कि उसका ट्रैक्टर संख्या UP12BB-5433 जो भागीरथी होटल रोड, बेलवाला के पास खड़ा किया गया था, अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया।

तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 654/25 प्रभावी धाराओं में बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जल्द गिरफ्तारी व ट्रैक्टर बरामदगी के लिये विशेष टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु कोतवाली नगर हरिद्वार को निर्देशित किया।

गठित टीम द्वारा घटना स्थल से लेकर पूरे हरिद्वार क्षेत्र एवं शामली (उत्तर प्रदेश) तक के CCTV कैमरों की गहन छानबीन की गई। 

साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। उच्चस्तरीय मुखबिरी एवं सुराग-पतारसी के चलते पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को चोरीशुदा ट्रैक्टर के साथ दबोचा।

आरोपी वादी के यहाँ नौकरी करता था तथा वहाँ की सभी चीज़ों से भलीभाँति परिचित था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अगले महीने उसकी शादी होनी थी जिसमें उसे अपनी लग्जरी लाइफ जीने के लिए पैसों की आवश्यकता को देखते हुए  ट्रैक्टर को देख मन में लालच आ गया,आरोपी के विरुध्द अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

सन्नी कुमार पिता का नाम बिजेन्द्र कुमार निवासी: हड़ौली, थाना भौरा कलाँ, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) उम्र-24 वर्ष 

बरामदगी

ट्रैक्टर (बिना नंबर) 

चेसिस नंबर-NNAB01222

पुलिस टीम

1. रितेश शाह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार

2. उ0नि0 चरण सिंह

3. अ0उ0नि0 संदीप वर्मा

4. का0 925 बृजमोहन

5. का0 509 मुकेश तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री