एसएसपी हरिद्वार के निर्देश में पुलिस ने “चमन लाल लॉ डिग्री कॉलेज, लंढौरा” में किया विधिक एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित। कार्यक्रम में यातायात एवं  अपराध को किस प्रकार कम किया जाए इस विषय पर हुई विस्तृत चर्चा

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश में पुलिस ने “चमन लाल लॉ डिग्री कॉलेज, लंढौरा” में किया विधिक एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।

कार्यक्रम में यातायात एवं  अपराध को किस प्रकार कम किया जाए इस विषय पर हुई विस्तृत चर्चा

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चमन लाल लॉ डिग्री कॉलेज, लंढौरा (रुड़की) में विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक यातायात के नेतृत्व में किया गया। इसमें कोतवाली मंगलौर पुलिस एवं यातायात पुलिस रुड़की द्वारा लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं, अध्यापकगण एवं स्टाफ कर्मचारियों को कानूनी जानकारी तथा यातायात नियमों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में  अपराध, कानून व्यवस्था में हो रहे परिवर्तन, साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराध की रोकथाम संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज रखने, निर्धारित स्पीड में वाहन चलाने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी भी साझा की गई।

पुलिस अधिकारियों द्वारा गुड सेमैरिटन कानून, ट्रैफिक साइन, ट्रैफिक सिग्नल, गोल्डन आवर आदि सभी आवश्यक विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

कॉलेज प्रशासन, अध्यापकगण और छात्र-छात्राओं ने उक्त कार्यक्रम को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए हरिद्वार पुलिस एवं यातायात पुलिस का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता सिविल जज श्रीमती सिमरनजीत कौर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार, सुश्री अरुणा भारती (एडिशनल एसपी जीआरपी) ललित मिगलानी, वरिष्ठ अधिवक्ता (हाईकोर्ट उत्तराखंड), विवेक कुमार (पुलिस उपाधीक्षक मंगलौर), अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक (कोतवाली मंगलौर), संदीप सिंह नेगी (यातायात निरीक्षक रुड़की), रविंद्र सैनी (परिवहन कर अधिकारी हरिद्वार) सहित कॉलेज प्रशासन व अध्यापकगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।