एसएसपी हरिद्वार ने गोली कांड की घटना का सिडकुल थाने में किया खुलासा,

एसएसपी हरिद्वार ने गोली कांड की घटना का सिडकुल थाने में किया खुलासा,

एसएसपी हरिद्वार ने खुलासा करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले चौहान मार्केट रावली महदूद में मनी ट्रांसफर व्यापारी से कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर पैसों से भरा बैग लूट लिया था जिसके बाद मनी ट्रांसफर व्यापारी घायल हो गया था घायल व्यक्ति के घर वालों ने सिडकुल थाने में जाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी थी जिसके बाद एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसके बाद सिडकुल थाना व बहादराबाद थाना पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर चिड़ियापुर श्यामपुर मैं चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को पकड़ा गया जिन्होंने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया वहीं आरोपियों के पास से अलग-अलग 15 से 17 हजार रूपये और एक देसी तमंचा जिंदा कारतूस के साथ बरामद हुआ सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया की हमारे एक साथी अंकित ने एक माह पूर्व बताया था कि चौहान मार्केट रावली महदूद में सबजपाल का मनी ट्रांसफर का अच्छा काम है जो प्रतिदिन 6 से 7 लाख रूपये लेकर रात को दुकान बंद कर अपने साथी के साथ पैदल घर जाता है जिसके बाद हमने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर व्यापारी को गोली मारने व रुपयों से भरा बैग लूटने की मनसा बनाई थी।
वही एसएसपी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम काम कर रही थी जिसमे बहादराबाद व सिडकुल पुलिस टीम को 2500 रूपये का इनाम देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री