एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह द्वारा किया गया थाना झबरेड़ा का अर्द्धवार्षिक किया निरक्षण। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अन्तर्राज्य बार्डर का भी  किया गया निरीक्षण

एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह द्वारा किया गया थाना झबरेड़ा का अर्द्धवार्षिक किया निरक्षण।

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अन्तर्राज्य बार्डर का भी  किया गया निरीक्षण

एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह द्वारा थाना झबरेड़ा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीओ मंगलौर विवेक कुमार भी मौजुद रहे। स्वप्न किशोर सिंह द्वारा थाना कार्यालय, मैस, मालखाना आदि के निरीक्षण के दौरान आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नवत है 

थाना कार्यालय के सभी अभिलेखों को अध्यवधिक किया जाए एवं रख-रखाव का ख्याल रखा जाए।अभिलेखों का समय-समय पर संबंधित शाखा व विभागों से मिलान भी सुनिश्चित करें।  

अपराध नियंत्रण और रोकथाम तथा विवेचनाओ व शिकायती प्रार्थना पत्र एंव अन्य जांच का समयबद्ध व शीघ्रता से विधिक निस्तारण करें। चलाए जा रहे अभियानों में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाएं।  

कोई भी समस्या होने पर थाने में नियुक्त समस्त कर्मचारी गण निःसंकोच बताएं।   

निरीक्षण के पश्चात श्री स्वप्न किशोर सिंह द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर हे० कानि० रामवीर, हे०का० अबुल हसन, कानि० मुकेश , कानि० सुनील, कानि० रणवीर  व, म०कानि० रीना, अनुचर प्रमोद नेगी व सफाई कर्मी रोहित को उपहार देकर सम्मानित किया। 

CO मंगलौर व SO झबरेडा के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अन्तर्राज्य बार्डर खडखडी दयाला (वीरपुर बार्डर), तैय्यबपुर जटोल रोड, कोटवाल आलमपुर नहर पटरी, लखनौता गोकुलपुर बार्डर का निरीक्षण कर बार्डर पर लगातार चैकिंग किये जाने हेतु आदेश निर्गत किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।