ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत रानीपुर पुलिस का संदिग्ध अपराधियो पर ताबडतोड कार्यवाही। चाकू लेकर वारदात को अंजाम देने के इरादे से घुम रहा संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत रानीपुर पुलिस का संदिग्ध अपराधियो पर ताबडतोड कार्यवाही।

चाकू लेकर वारदात को अंजाम देने के इरादे से घुम रहा संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो की धरपकड एवं संदिग्धो के विरूद्ध सघन चैकिंग कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 

रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा उक्त अभियान को जारी रखते हुये कल रात्रि को संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रमिला गेस्ट हाउस के सामने रामधाम को जाने वाले रास्ते से एक संदिग्ध शिवकुमार को धर दबोचकर उसके कब्जे से 01 नाजायज चाकू की बरामदगी की गयी। गिरफ्तार आरोपी शिवकुमार उपरोक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा थाने पर मु0अ0सं0 190/26 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

शिवकुमार पुत्र पूज्जन नि0 रामधाम कालोनी झण्डा चौक कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष

बरामदगी 01 अदद नाजायज चाकू 

पुलिस टीम

1- कानि0 हरीश राणा

2- कानि0 उदय चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।