ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। नशीले दवाईयों की तस्करी करने वाले आरोपित इस्लाम व सद्दाम को  बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई।

नशीले दवाईयों की तस्करी करने वाले आरोपित इस्लाम व सद्दाम को  बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपित के कब्जे से अवैध नशीले 480 कैप्सूल व 1200 टैबलेट हुये बरामद।

वाहन बलिनो कार से हुये नशीले दवाईयां बरामद।

आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत किया गया अभियोग पंजीकृत।

 पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026’’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कुशल निर्देशन में  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के कुशल नेतृत्व में अवैध शऱाब/ मादक पदार्थों/ नशे के कारोबार/ जुआ सट्टा में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। 

जिसके अनुपालन में गठित पुलिस टीम नेचैकिंग के दौरान पीपल चौक से आगे नहर पटरी रोड के पास से आरोपित द्वारा वाहन बलिनो कार  में से 480 टैबलेट व 1200 कैप्सूल बरामद करते हुये पकडा गया ।

 आरोपित इस्लाम व सद्दाम ने पूछताछ में बताया कि सिडकुल में मेडिकल स्टोर है, सिडकुल क्षेत्र में मजदूर इंजेक्शन की काफी मांग करते है, जिस कारण हमने लालच में नशीले दवाईयों का काम करने लगे, जिस सम्बन्ध में कोतवाली पर नियमानुसार आरोपित के विरुद्ध  एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है । नशीले कैप्शूल/टैबलेट बेचने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- इस्लाम पुत्र शादी निवासी ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।  

2- सद्दाम पुत्र रियाज निवासी ग्राम गढ कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार। 

 बरामदा माल 

1- NRX Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen Capsules PROXIOHM-SPAS के 02 डिब्बे कुल 480 कैप्सूल

2- NRX Alprazolam Tablets I.P 0.5 MG,  02 डिब्बो मे कुल -1200 टेबलेट

3- वाहन बलिनो कार 

पुलिस टीम

1- उ0नि0 विकास रावत

2- कानि.वीरेन्द्र सिंह 

3- कानि. सतेन्द्र चौधरी  

4- कानि. बलवन्त सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री