कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। फर्जी दस्तावेज व जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में 01 गिरफ्तार। जनसेवा केन्द्र की आड़ में बिहार निवासी युवक बना रहा था फर्जी दस्तावेज।

कप्तान नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने किया बड़ा खुलासा।

फर्जी दस्तावेज व जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में 01 गिरफ्तार।

जनसेवा केन्द्र की आड़ में बिहार निवासी युवक बना रहा था फर्जी दस्तावेज।

आरोपी युवक ने कलियर स्थित अलीशान होटल को बनाया था कार्यालय।

भारी मात्रा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र/ मोहरें, इलैक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य दस्तावेज बरामद।

इस्तेमाल किया जा रहा मानवाधिकार आयोग का फर्जी पहचान पत्र भी बरामद।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों एवं एसएसपी नवनीत सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे सत्यापन एवं सघन चैकिंग अभियान के सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं।  

अभियान के क्रम में कोतवाली कलियर पुलिस ने स्थानीय अभिसूचना इकाई के सहयोग से एक ऐसे जनसेवा केन्द्र का भंडांफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है जहां आरोपी युवक फर्जी मोहरों के सहारे जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य कुटरचित दस्तावेज बनाकर फायदा कमा रहा था। 

 संयुक्त टीम ने सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान पिरान कलियर क्षेत्र में चारमीनार के पीछे स्थित अलीशान होटल के शाहिदा मानवाधिकार जनसेवा केन्द्र का बोर्ड लगे कमरे में छापेमारी की तो एक व्यक्ति स्थानीय तथा बाहरी राज्यों के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बनाता हुआ पाया गया। 

पूछताछ में संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को थाना साहिबगंज बिहार का निवासी बताते हुए मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष होने का दावा किया तथा होटल आलीशान में सी.एस.सी. सेन्टर चलाकर सेन्टर में लोगों के मतदाता पहचान पत्र, पेन कार्ड, आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र और अन्य कागजात बनाने की जानकारी दी।  

संदिग्ध द्वारा जारी किए गये दस्तावेजों जन्म प्रमाण पत्र का अवलोकन करने पर पाया गया कि सभी जन्म प्रमाण पत्रों पर सीरियल नं0 1 अंकित है जिस पर उत्तराखण्ड राज्य का लोगो बना हुआ है। उक्त प्रमाण पत्रों पर उत्तराखण्ड सरकार अंग्रेजी व हिन्दी में छपा हुआ है। अधिकाशं प्रमाण पत्र हरिद्वार में निवासरत व्यक्तियों बने हुए हैं तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नगर निगम रूद्रपुर के लेटर पैड पर जारी किये गये हैं। 

मौके से नगर पंचायत पिरान कलियर के ई0ओ0 से सम्पर्क कर व्हाटसअप पर उक्त जन्म प्रमाण पत्र की फोटो भेजकर जानकारी की गयी तो उनके द्वारा बताया गया है कि इस प्रमाण पर दो मोहर लगी है तथा कलियर में जन्म प्रमाण पत्र पर मैं ही हस्ताक्षर करता हूं, ये हस्ताक्षर नहीं है, यह प्रमाण पत्र फर्जी हैं। मानवाधिकार आयोग का पहचान पत्र भी फर्जी पाया गया।

कड़ी पूछताछ में संदिग्ध शहनवाज ने बताया कि कुछ डाक्यूमेन्ट वह खुद गूगल पर ऑनलाईन बनाता है और कुछ डाक्यूमेन्ट ऑनलाइन मंगाकर प्रिन्ट निकलवाकर लोगों को देता है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अब तक लगभग एक हजार से अधिक जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज बना चुका है।  

शहनवाज की दुकान की तलाशी से 45 कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र एक लैपटाप, लैपटाप चार्जर, एक अदद माउस व एक अदद एक अदद मोबाइल फोन Redmi  व 06 आधार कार्ड, 07 अलग अलग मोहरें बरामद हुयी है जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पिरान कलियर पर मु0अ0 पंजीकृत किया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

शहनवाज पुत्र मौ0 प्यारे निवासी ग्राम दाउदपुर थाना साहिबगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता अलीसान होटल पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 24 वर्ष

बरामदगी

1- 45 कूटरचित जन्म प्रमाण पत्र 

2- एक लैपटाप, लैपटाप चार्जर, 

3- एक माउस व एक, 

4- एक अदद मोबाइल फोन Redmi  

5- 06 आधार कार्ड

6- 07 अलग अलग मोहरें

7- मानवाधिकार का फर्जी पहचान पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।