कलियर में अपर सचिव स्वास्थ्य FDA हरिद्वार टीम का मिठाई निर्माण इकाई का किया निरीक्षण।

कलियर में अपर सचिव स्वास्थ्य FDA हरिद्वार टीम का मिठाई निर्माण इकाई का किया निरीक्षण।

हरिद्वार अपर सचिव स्वास्थ्य अनुराधा पाल उपयुक्त गढ़वाल आर एस रावत जॉइंट में स्टेट रुड़की आशीष मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में पिरान कलियर में स्थित इलायची दाना निर्माण इकाई वह सोन हलुवा निर्माण इकाई निरीक्षण किया गया।    निरीक्षण में इलायची दाना निर्माण इकाई में अस्वस्थ कर एवं अनहाइजीनिक परिस्थितियों में इलायची दाना का निर्माण व संग्रह करते पाया इलायची दोनों में अखाद्य कैमिकल सोडियम हाइड्रो सल्फाइट का प्रयोग करते पाया गया लगभग 20 किलो सोडियम हाइड्रो सल्फाइट को मौके पर ही सीज करके एक नमूना प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा गया। इसके अलावा एक नमूना निर्मित इलायची दाना का लिया गया। इन इलायची दानों का विक्रय पिरान कलियर एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर प्रसाद के रूप में किया जा रहा है, इलायची दानों एवं चीनी की बोरों में बेहद गंदे धूल से भरे स्थान में संग्रहित किया जा रहा है सोन हलवा निर्माण इकाई में पूरे निर्माण स्थल पर गंदगी धूल पाई गई, अस्वस्थ्यकर परिस्थितियों में सोन हलवा निर्माण करते पाया गया। कढ़ाई एवं बर्तन गंदे पाए गए। मौके पर सोन हलुवा टिक्की तथा रिफाइड का नमूना जांच हेतु लिया गया। 

दोनों यूनिटों में बिना फूड लाइसेंस के कार्य किया जा रहा है तथा आवश्यक दस्तावेज जैसे पानी की रिपोर्ट, वर्करो के मेडिकल एवं पेस्ट कंट्रोल नहीं पाए गए। निर्माताओं राशिद अली एवं नावेद को मौके पर लिखित, में उपरोक्त पाई गई कमियों के संबंध में नोटिस जारी किया गया है, तथा तीन दिन के अंदर जवाब प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है अपर सचिव खाद्य द्वारा पीरान लियर में कार्यरत खाद्य कारोबारियों  को फूड लाइसेंस बनाने के निर्देश दिए गए।

 इस छापे में दिलीप जैन वरिष्ठ खास सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे वरिष्ठ खाद सुरक्षा अधिकारी कपिल देव खाद्य सुरक्षा अधिकारी व थाना कलियर के कांस्टेबल विक्रम चौहान साथ थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी