कलेक्ट्रेट सभागार में लवकुश कुमार,सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति के व्यक्तियो पर अत्याचार/ उत्पीड़न के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

कलेक्ट्रेट सभागार में लवकुश कुमार,सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति के व्यक्तियो पर अत्याचार/ उत्पीड़न के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

 लवकुश कुमार, सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने  एसपी सिटी पंकज गैरोला से जानकारी ली कि अनुसूचित एससी एसटी पीड़ितों ने प्राथमिक कितनी दर्ज कराई गई  और उनमें से कितने केस निस्तारित हुए और कितने लंबित है की जानकारी लेते हुए दर्ज आकड़ो को ठीक करने के निर्देश दिए।

 उन्होंने लीड बैंक मैनेजर से कहा कि जनधन खाते एवं शिक्षा ऋण में अनुसूचित जाति का प्रतिशत बहुत कम है इसको लेकर उनके द्वारा नाराजगी जताई साथ ही सुझाव दिया वर्कशॉप लगाकर लोगों को जागरूक करे जिससे कि जनधन में लोगों का प्रतिशत बढ़ सके। छात्रावास को लेकर संतोष व्यक्त किया और अनुसूचित बालिकाओ के लिए कितने छात्रावास है की जानकारी ली, तो अधिकारियों ने बताया कि 11 कस्तूरबा गांधी छात्रावास है जनपद में एससी/एसटी की छात्राएं  है फिर उन्होंने छात्रावास की स्थिति को लेकर जानकारी ली , सफाई व्यवस्था और भोजन की मॉनिटरिंग, समय-समय पर विजिट भी करने के निर्देश दिए। मनरेगा  के तहत जिनके पास जॉब कार्ड है वो काम कर रहे है या नहीं उनकी सत्यता की जांच करे सरकारी धन का सद्पयोग हो दुरुपयोग नहीं। ओल्ड एज, राष्ट्रीय वृद्ध और  किसान पेंशन योजना में जनपद में प्रतिशत कम है, साथ ही विधवा पेंशन में जल्द समाधान हो उनसे अनावश्यक भाग दौड़ न कराए जाने के निर्द्रेश दिए।समाज कल्याण अधिकारी ने पेंशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा के लिए बताया, कहा कि गरीब लोग ऑनलाइन करना नहीं जानते तो उनके लिए विशेष उपाय किए जाएं और उनको जागरूक भी किया जाए जिससे कि सरकार द्वारा जो भी योजना चल रही है वह धरातल पर नजर आए।अपर जिलाधिकारी पीएल शाह ने लवकुश कुमार, सदस्य राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का धन्यवाद दिया ओर उनके द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए उस पर अमल करने की कोशिश करेंगे साथ ही विभाग के द्वारा जो त्रुटियां हुई है उसको सही कराकर सूचना जल्द ही पूरी करवा कर उपलब्ध करा देंगे ।                            

 बैठक में निदेशक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग वीके सिंह, सीएमओ डॉ अनिल उपाध्याय एसडीएम अजयवीर सिंह,गोपाल सिंह चौहान, जितेंद्र कुमार, जिला पंचायत अधिकारी अतुल प्रताप सिंह जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोर्वधन सिंह सहित जनपदीय अधिकारी आदि  मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।
0 Minutes
Uncategorized
प्रवासी उत्तराखण्डी राज्य की अमूल्य निधि, उनके अनुभव और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।