कांवड़ियों की सेवा के लिए सभी सामर्थ्यवान आमजन आगे आए: स्वामी यतीश्वरानंद

कांवड़ियों की सेवा के लिए सभी सामर्थ्यवान आमजन आगे आए: स्वामी यतीश्वरानंद
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शिवभक्त कांवड़ियों को भोजन प्रसाद वितरित कर की सेवा
हरिद्वार/पथरी। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फेरुपुर में आयोजित भंडारे में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कांवड़ियों को भोजन प्रसाद वितरित करते हुए सेवा की। उन्होंने कहा कि कांवड़ विश्व की सबसे बड़ी यात्रा है। कांवड़ियों की सेवा के लिए सभी को सहयोग करने के लिए आगे आना चाहिए।
शनिवार को फेरुपुर में सहकारी समिति के चेयरमैन पंकज सैनी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय विशाल भंडारे का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कांवड़ियों को भोजन प्रसाद वितरण कर किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य करने का काम है। उन्होंने कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों की तप और तपस्या का प्रमाण है कि वे सैकड़ों किमी लंबी यात्रा कर अपने आराध्य शिव की पूजा करने के लिए गंगाजल लेकर शिवालयों में पहुंचते हैं। उन्होंने कांवड़ियों की सेवा करने के लिए यात्रा मार्ग पर बसे ग्रामीणों के साथ अन्य सामर्थ्यवान लोगों को आगे आने को आह्वान किया।
शिविर एवं भंडारे के आयोजक पंकज सैनी ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा के लिए तीन दिन 24 घंटे बिना रूके भोजन भंडारा सुचारू रहेगा। उन्होंने सहयोग और सेवा करने वालों का आभार जताया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, वरिष्ठ नेता शेषराज सैनी, मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, ग्राम प्रधान अमित सैनी, अंकित सैनी, हेमंत सैनी, राकेश सैनी, दिनेश सैनी, अनिल सैनी प्रधान, रामपाल प्रधान, दिलीप प्रधान, सोहनवीर पाल, तेलूराम, विनय सैनी, वीरभान सैनी, दिनेश सैनी, हुकुम सैनी, सुशील सैनी ठेकेदार, मनोज सैनी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।