कांवड़ यात्रा में उमड़ी शिवभक्तों की भारी भीड़। कांवड़ मेले के दूसरे दिन आज 14 लाख 55 हजार शिवभक्तों ने पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।

कांवड़ यात्रा में उमड़ी शिवभक्तों की भारी भीड़।

कांवड़ मेले के दूसरे दिन आज 14 लाख 55 हजार शिवभक्तों ने पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।

अब तक 25 लाख 10 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हो चुके हैं रवाना।

मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांवड़ मेला-2026 के दूसरे दिन शिवभक्तों की भारी आमद देखने को मिली। शनिवार को कुल 14 लाख 55 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से अब तक कुल 25 लाख 10 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं।

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों तथा संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री