कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक,समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश।

कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक,समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश।

आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचन्द्र शेट की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कांवड़ यात्रा मार्ग एवं कांवड़ पटरी पर की जा रही व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में कांवड़ पटरी एवं यात्रा मार्गों की मरम्मत, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, जल संस्थान एवं जल निगम द्वारा जलापूर्ति, मोबाइल शौचालयों का चिन्हांकन, स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, नियमित स्थलीय एवं संयुक्त निरीक्षण करने तथा कमियों का समय रहते निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक विभाग को नोडल अधिकारी नामित कर समन्वित रूप से कार्य करने के लिए कहा गया।

बैठक में उपस्थित सभी विभागों ने कांवड़ यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन के लिए पूर्ण सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया।

 बैठक में पुलिस अधीक्षक (देहात), तहसीलदार रुड़की, अपर तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस), एआरटीओ, एआरएम रोडवेज, रेलवे, जल संस्थान, जल निगम, नगर निगम रुड़की, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), यूपीसीएल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।