कांवड मेले में घायल शिवभक्त कांवडियां को रेड क्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी ने स्वयं अपने वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाकर तुरन्त उचित इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

कांवड मेले में घायल शिवभक्त कांवडियां को रेड क्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी ने स्वयं अपने वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाकर तुरन्त उचित इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

 कांवड मेला में शिवभक्त कांवडियों का अपार जनसैलाब उमड़ रहा है श्रवण नाथ नगर स्थित उछाली आश्रम के पास न्यू शीलमपुर दिल्ली से शिवभक्त कांवड़ियों का एक दल गंगाजल लेकर अपने घर जाने के लिये तैयारी कर रहा था उसी समय कांवड़ियों में से एक कांवड़िया 21 वर्षीय रवि गिरकर घायल हो गया उधर से रेड क्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी वहां पर उपस्थित कांवडियों ने उनको अवगत कराया कि हमारा साथी असहनीय दर्द से चिल्ला रहा है और चलने में असमर्थ है डा0 नरेश चौधरी ने उसका चिकित्सा परीक्षण किया देखने में आया कि उसके घुटने की पटेला बोन (घुटने की कटोरी) अपने स्थान से हट गयी है जब तक वह अपने स्थान पर नहीं आ जाती तब तक कोई व्यक्ति चल फिर नही सकता और उसके उपचार उपरान्त ही वह चलने में समर्थ हो सकता है, तुरन्त ही घायल कांवड़िये को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, आर्थोपेडिक चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित नहीं थे । डा0 नरेश चौधरी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 कुमार खगेन्द्र सिंह से वस्तु स्थिति अवगत करायी जिससे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आर्थोपेडिक चिकित्सक डा0 शिवम को उनके आवास से आकस्मिक बुलाकर शिवभक्त कांवडियें का चिकित्सीय परीक्षण उपरान्त उचित इलाज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री