किशोरी के अपहरण करता आरोपी अभियुक्त को लुधियाना पंजाब से हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से अपहर्ता बालिका को सकुशल बरामद किया।

किशोरी के अपहरण करता आरोपी अभियुक्त को लुधियाना पंजाब से हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से अपहर्ता बालिका को सकुशल बरामद किया।

कोतवाली रानीपुर पर लेवर कालोनी सेक्टर 02 बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री का बिना बताये घर से चले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी, जिस पर तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 168/26 अभियोग पंजीकृत किया गया । 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीमो द्वारा नाबालिग बालिका की तलाश एवं सुरागरसी पतारसी करते हुये तलाश की गयी, एवं विभिन्न सीसीटीवी कैमरो की फुटेज का अवलोकन करने नाबालिग बालिका को अंकुश पुत्र रमेश निवासी लेबर कालोनी सेक्टर-02 BHEL कोतवाली रानीपुर हरिद्वार के द्वारा बहला फुसलाकर लुधियाना,पंजाब ले जाना प्रकाश में आने पर आज दिनांक 28.05.2026 को आरोपित अंकुश पुत्र रमेश निवासी लेबर कालोनी सेक्टर-02 BHEL कोतवाली रानीपुर हरिद्वार हाल निवासी 775 /1 गली न0-12 पंजाब माता मन्दिर लुधियाना पंजाब से धर दबोचा।आरोपित के कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। 

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री को दिनांक 19.05.2026 को अपने साथ  लुधियाना पंजाब लेकर गया, जहाँ पर उसने नाबालिग के साथ विवाह कर लिया व पति पत्नी की तरह किराये के मकान पर रह रहे थे । पुलिस द्वारा पीडिता के बयान अंकित कर एवं मेडिकल करवाकर आरोपी अंकुश के विरूद्ध मुकदमा उपरोक्त मे पोक्सो अधि0 की बढोत्तरी की गयी ।  

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अंकुश पुत्र रमेश निवासी लेबर कालोनी सेक्टर-02 BHEL कोतवाली रानीपुर हरिद्वार  हाल निवासी 775 /1 गली न0-12 पंजाब माता मन्दिर लुधियाना पंजाब। 

पुलिस टीम

1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक 

2- अ0उ0नि0 सोनिया, 

3- अ0उ0नि0 अशोक कुमार, 

4- हे0का0 विमल नेगी, 

5- महिला होमगार्ड लक्ष्मी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।