किशोरी को भगाने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

किशोरी को भगाने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

लक्सर कोतवाली पुलिस ने ग्राम फतवा से एक किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था मामले में आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण करने समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। ज्ञात हो 11 जून को किशोरी अपने घर से गायब मिली थी। परिजनों ने किशोरी को खोजा लेकिन उसका पता नहीं लग पाया था। किशोरी के पिता ने युवक विपिन उर्फ छोटू पुत्र प्रेम सिंह पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। किशोरी के पिता ने पुलिस को यह भी अवगत कराया था की युवक घर पर फोन कर किशोरी को परेशान करता रहता था।
वही कोतवाली लक्सर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक विपिन उर्फ छोटू के खिलाफ
बहला-फुसलाकर भागने के आरोप में कई संज्ञेय धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस किशोरी ओर युवक की तलाश में लगी थी लेकिन ब्रह्स्पतिवार को अभियुक्त युवक ओर किशोरी को पकड़ने में जुटी थी।ब्रहस्पतिवार शाम को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपित विपिन किशोरी के साथ रेलवे स्टेशन लक्सर पर है और कही भागने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर उपनिरिक्षक मनोज नौटियाल मय हमराह मुकेश चौहान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित विपिन व किशोरी को रेलवे स्टेशन से धर दबोचा लिए जहाँ किशोरी को उनके परिजनों को सॉफ दिया और युवक को संबंधित कानूनी कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।