किशोरी बालिका दक्ष मन्दिर पूजा करने के बहाने निकली मु0 नगर तितावी थाना क्षेत्र से मात्र 12 घण्टे के अन्दर सकुशल किया बरामद। नाबालिग के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत 02 आरोपितों को किया गिरफ्तार।

किशोरी बालिका दक्ष मन्दिर पूजा करने के बहाने निकली मु0 नगर तितावी थाना क्षेत्र से मात्र 12 घण्टे के अन्दर सकुशल किया बरामद।

नाबालिग के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत 02 आरोपितों को किया गिरफ्तार।

पुलिस को देखकर भागे गन्ने के खेतों मे पुलिस की मुस्तेदी से पकडे गये आरोपित।

नाबालिग बालिका के परिजनों व जनता द्वारा हरिद्वार पुलिस का किया धन्यबाद।

हरिद्वार पुलिस की मुस्तेदी से कोई अप्रिय घटना होने से पहले नाबालिग बरामद।

वादी  निवासी कनखल थाना क्षेत्र द्वारा तहरीर दी गयी कि उसकी नाबालिग पुत्री दक्ष मन्दिर मे पूजा पाठ करने गयी थी जो वापस नही आयी जिसकी तहरीर पर कोतवाली कनखल पर तुरन्त मु0अ0स0 175/26 पंजीकृत किया गया। 

महिला प्रकरण / नाबालिग होने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक  प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व मे तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया इलैक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद ली गयी । नाबालिग का लोकेशन तिताव मुजफ्फरनगर आया । पुलिस टीम द्वारा देरी न करते हुये तुरन्त लोकेशन पर दविश दी गयी। 

तीनों को पकड लिया, जिसमे थाना क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिक बालिका की पहचान की गयी । दोनो आरोपितों को थाना लाया गया जिनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- आर्यन कुन्नु पुत्र कंवरपाल निवासी ग्राम हेवा थाना छतरौली जिला व तहसील बडौत बागपत उ0प्र0। 

2 -हर्षवर्धन पुत्र स्व0 बाबूराम  निवासी ग्राम मुकुन्दपुर थाना तितावी जिला मु0 नगर उ0प्र0। 

पुलिस टीम

1- अ0उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी 

2- हे0का0 प्रमोद कुमार 

3-म0का0 रेखा शर्मा  

4-का0 वसीम ( सीआईयू हरिद्वार  )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।