किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। घटना कारित कर भागने की फिराक मे था आरोपी

किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी अभियुक्त को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

घटना कारित कर भागने की फिराक मे था आरोपी

महिला निवासी सुल्तानपुर आमदपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार ने थाने पर बाबत आरोपी सोहन द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म कर गाली गलौच करने के सम्बन्ध में दाखिल की गयी घटना के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना की गम्भीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित आरोपी की धरपकड़ गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा वांछित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गयी ।  

गठित पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के आरोपी सोहन की तलाश में आरोपी के सम्भावित ठिकानो /जाने वाले रास्तो पर भी नजर रखना शुरु किया लेकिन आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिया कही फरार होने की फिराक में था। 

 लक्सर पुलिस द्वारा ठोस सुरागरसी /पतारसी मैनुअली/तकनिकी की सहायता से आरोपी को सुल्तानपुर क्षेत्र से पकडा गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त

सोहन पुत्र जगपाल निवासी सुल्तानपुर आमदपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार। 

पुलिस टीम

1-म0उ0नि0 प्रियंका नेगी 

2-कानि0 किशोर नेगी

3-होगा0 सरस्वती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री