किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अपने कबीले के साथ पहुचे लक्सर,

किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अपने कबीले के साथ पहुचे लक्सर,

किसान यूनियन लगभग पिछले 9 महीने से सरकार के खिलाफ तीन काले कानूनों को वापस लेने को लेकर धरना प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं इसी क्रम में अब किसान यूनियन ने महासभाओ का आयेजन करना शुरू कर दिया है।
महापंचायत पहले मुजफ्फरनगर में हुई थी और 22 सितम्बर को लक्सर में यानी कल होने जा रही है महासभा को लेकर निरीक्षण करने पहुचे गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अपनी पूरी टीम को लेकर लक्सर पहुँच चुके है और कल की व्यवस्थाओं की तैयारीयो का जायजा लिया। साथ ही प्रदीप चौधरी गढ़वाल मंडल महासचिव के निवास कार्यालय पर पहुंच कर पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर अलग अलग जिमेदारी सोपी लक्सर शुगर मिल के बाहर होने वाली महापंचायत का गहनता से निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान संजय चौधरी ने भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार भी किए उन्होंने बताया की सरकार कोई देशभक्त नहीं है इसके खिलाफ एक मुहिम चलानी पड़ेगी क्योंकि इस सरकार ने गहने ,रेल बस अड्डे हवाई जहाज सब बेच लिए हैं और किसान की फसल व जमीन को भी बेचना चाहती है यह बिल्कुल नहीं होने देंगे।यह सरकार देश विरोधी हैं काजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों का समर्थन करेगे और किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने बताया की यह पंचायत चौधरी राकेश टिकैत की अध्यक्षता मे की जाएगी यह एक ऐतिहासिक महासभा होगी इस महासभा के माध्यम से ही उत्तराखंड से सरकार का सुपड़ा साफ करने का काम करेंगे।

इस मौके पर संजय चौधरी गढ़वाल मंडल अध्यक्ष, प्रदीप चौधरी गढ़वाल मंडल महासचिव, नरेंद्र वर्मा मंडल संगठन मंत्री, राजवीर चौधरी, जयपाल सिंह फौजी जिला प्रसार हरिद्वार, कालूराम, महावीर ,सोनू ,गौरव, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
चार पीसीएस अधिकारियों को हरिद्वार में किया तैनात शासन ने किए 24 अधिकारियों के तबादले।
0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के बाहर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुए फरार मचा हड़कंप। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद जिसमें अज्ञात चोर मोटरसाइकिल ले जाता हुआ नजर आ रहा है।
0 Minutes
Uncategorized
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण। गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री